जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित अंबेडकर पार्क में पौधा रोपण कर वन महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अधिकारीद्वय ने पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लोगों से अपने परिसर अथवा आसपास में पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने जल जीवन हरियाली अभियान का व्यापक प्रचार- प्रसार करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम को गति प्रदान करने की अपील की।























Leave a Reply