Breaking News

दिवंगत पूर्व सैनिक स्व. हवलदार गुजेश्वर प्रसाद सिंह को तिरंगा सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, शाखा मुज0 द्वारा दिवंगत पूर्व सैनिक स्व. हवलदार गुजेश्वर प्रसाद सिंह को तिरंगा सम्मान दे अंतिम विदाई दी. 08 जुलाई सुबह 8 बजे दिवंगत के बड़े भाई पूर्व सैनिक आर.पी.सिंह द्वारा संघ को सूचना दिया गया कि कल 07 जुलाई को शाम 07.30 बजे हवलदार गुजेश्वर प्रसाद सिंह (सेवानिवृत) उम्र लगभग 62 वर्ष, रुबन होपिटल पटना में इलाज के दौरान अंतिम सांस लिए. आर्टिलरी कोर में 29 मई 1980 से 01 जून 2004 तक 24 साल सेवा कर निवृत हुए थे. दिवंगत के पुत्र चन्दन कुमार 22 वर्षो से सेना के आर्टिलरी कोर में आर.एच.एम पद पर सेवा दे रहें हैँ. साथ ही पूरा परिवार रिश्ते- नातेदार भी देश की सैन्य सेवा में लीन हैं.उनके पैतृक गाँव घरभारा में अंतिम संस्कार 10 बजे से शुरू किया गया. घर में दिवंगत पूर्व सैनिक की पत्नी रीता देवी एवं दो पुत्री निशा एवं निभा हैं।
भारतीय जनता पार्टी रामदयालु मंडल के युवा अध्यक्ष अमित कुमार ने उनकी मृत्यु को देश के लिए एक अपूर्व छती बताया उनके परिवार के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की।
तिरंगा सम्मान में संघ अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, अहियापुर शाखा अध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह, संघ के सक्रिय सदस्य पांडव राय, कुमार मदन, सुजीत कुमार,बिनोद कुमार, सरोज कुमार, एस.एन भंडारी, जीतेन्द्र कुमार एवं गाँव के लोग सामिल हो अंतिम विदाई दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.