इस वक्त एक बड़ी खबर पटना सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग ने 14 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की है. इसके साथ ही सूबे में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 321 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है.
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के नौबतपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. जबकि औरंगाबाद के पवई और जम्होर से पांच नये मामले सामने आए हैं. वहीं भोजपुर जिले के बिहियां, गौसगंज और नाला रोड इलाके से सात नये मामले सामने आए हैं.

Input: First Bihar



Leave a Reply