New Criminal Laws in India: भारत में 1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए. इंडियन पीनल कोड (IPC) 1860 की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS) ने ले ली है. BNS में तमाम ऐसे बदलाव भी किये गए हैं, जो IPC में नहीं थे. उदाहरण के तौर पर सेक्शन 69, जिसमें धोखे से शारीरिक संंबंध बनाने को लेकर सजा का प्रावधान है. हालांकि BNS के सेक्शन 69 पर कानून के जानकार और एक्सपर्ट्स सवाल खड़े कर रहे हैं. उनका तर्क है कि इससे फर्जी शिकायतों की बाढ़ आ जाएगी और आरोपी को अपनी बेगुनाही साबित करना मुश्किल हो जाएगा.
क्या है BNS का सेक्शन 69?
भारतीय न्याय संहिता (BNS) में शादी या नौकरी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने को अपराध घोषित किया गया है. बीएनएस की धारा 69 में कहा गया है कि अगर शादी का वादा करने के बाद उसे पूरा करने की कोई मंशा नहीं है और यौन संबंध बन जाता है, तो ऐसे व्यक्ति को 10 साल तक की कैद की सजा हो सकती है. तमाम, विशेषज्ञों का मानना है कि यह कानून समाज के लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है. भले ही यह कानून ऐसी महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया हो, जिन्हें शादी के लिए या शादी में परेशान किया जाता है, पर तमाम लोग इसका दुरुपयोग भी कर सकते हैं. आरोपी को अपनी बेगुनाही साबित करना मुश्किल हो सकता है.















Leave a Reply