Breaking News

अनंत-राधिका की वेडिंग सेरेमनी में दिखा T20 वर्ल्‍ड कप का खुमार, स्‍टेज पर लहराया तिरंगा

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े समारोह में खुशियां ही खुशियां बिखर रही हैं. पूरा अंबानी परिवार खुशियों में डूबा हुआ है. नीता अंबानी ने अनंत-राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े समारोह में IPL टीम मुंबई इंडियंस टीम के प्‍लेयर्स को भी आमंत्रित किया गया. T20 वर्ल्‍ड कप की विजेता टीम के कैप्‍टन रोहित शर्मा के साथ ही सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या भी शरीक हुए. इस मौके पर कप्‍तान रोहित शर्मा केा गले लगाकर नीता अंबानी भावुक हो गईं. इस दौरान उन्‍होंने इंडिया-इंडया के नारे भी लगाए. साथ ही RIL के चेयरमैन एवं MD मुकेश अंबानी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी. साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्‍ड कप भारत के नाम करने वाली टीम के कैप्‍टन महेंद्र सिंह धोनी भी इस मौके पर मौजूद थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.