Breaking News

बिहार में एक और पुल धड़ाम, अगल-बगल के गांवों से टूटा संपर्क; प्रभुनाथ सिंह ने कराया था निर्माण

पटना: बिहार के सिवान में एक और पुल ध्वस्त हो गया है। राज्य में सरकारी पुल के गिरने का सिलसिला जारी है। हाल ही में महाराजगंज प्रखंड के पटेढा गांव में 35 वर्ष पुराना पुल गिरा था।

अब बुधवार को महाराजगंज प्रखंड के देवरिया गांव के समीप गंडकी नदी (शाखा) छाड़ी पर बना पुल धड़ाम हो गया। इस कारण अगल बगल के गांवों का संपर्क टूट गया। सूचना जारी होने तक किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि महाराजगंज में एक और पुल ध्वस्त होने के कगार पर है। महाराजगंज प्रखंड के नौतन सिकंदरपुर गांव के समीप गंडकी नदी (शाखा) पर बना पुल गिरने वाला है। इसको लेकर, आवागमन बंद पूरी तरह से ठप हो गया है।यह पुल 1998 में तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ के सांसद मद से 6 लाख की लागत से बना है। इसकी आजतक मरम्मती नहीं हुई।बता दें कि बिहार में बीते 12 दिन में छह पुल धड़ाम हो गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.