Breaking News

राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे विजय कुमार सिन्हा

पटना: राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान के बाद से बवाल मच गया है. राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने पटना आवास पर प्रेस वार्ता की. इस दौरान वे कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर जमकर बरसे.

कांग्रेस सांसद को निशाने पर लेते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी सोना का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं. सदन में हिंदुओं के ऊपर प्रहार कर रहे हैं. तीन बार से लांच करने की कोशिश हुई, लेकिन फिर भी फेल हो रहे हैं. हमला करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पांच बार का सांसद ऐसे संसद में बोलता है क्या? कहा, “ये आदमी संसद लायक नहीं है.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हिंदुओं को आतंकवादी बताकर भारतीय का अपमान किया है. हिंदू को सहिष्णुता माना जाता है. ये हिंदू को हिंसक बता रहे हैं. महात्मा गांधी का आखिरी शब्द राम था, सिखों का इन्होंने कत्ल किया है. बंगाल में जो हो रहा उसका समर्थन करके ये सनातन को खत्म कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.