Breaking News

गायघाट थाने में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने तीन नये कानून की जानकारी आमलोगों को दी।

(DEEPAK KUMAR)

तीन नये कानूनों के प्रभाव आने के अवसर पर 01 जुलाई 2024 दिन सोमवार को गायघाट थाने में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों को नये कानूनों की प्रमुख विशेष्ताओं से अवगत कराये।

थानाध्यक्ष ने इन नये कानूनों में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जो एक जुलाई से भारतीय दंड संहिता(IPC),दंड प्रक्रिया संहिता (C R P C) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह कार्य करने कि जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से नये कानून में पुलिस को सहयोग करने की अपील की। मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.