Breaking News

पटना पहुंचे चक्रपाणि महाराज, चित्रगुप्त आदि मंदिर में आयोजित “ संगत – पंगत “ में होंगे शामिल

पटना: आज विश्व हिंदू परिषद के एवं अखिल भारतीय संत समाज के अद्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज पटना पधारे। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे।

बता दें कि स्वामी चक्रपाणी महाराज कल श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में आयोजित “ संगत – पंगत “ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगें। जिसको लेकर बड़ी तैयारी की गई है।

आपको बता दें कि स्वामी चक्रपाणि एक भारतीय राजनीतिक कार्यकर्ता हैं. वे हिंदू महासभा के एक अलग गुट के नेता हैं, जो भारत में एक लंबे समय से चल रहा हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है, लेकिन वे इसके समग्र अध्यक्ष होने का दावा करते हैं. उन्होंने वांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों को नीलामी में खरीदने और बाद में उन्हें नष्ट करने के लिए मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.