दिनांक 29 जून 2024 को विद्यालय के माध्यमिक कक्षा के छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य श्रीमती अर्चना ने प्रशिक्षण दल के सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। राष्ट्रीय स्वर्णपदक विजेता सुश्री ईशा मिश्रा, अपराजिता मिश्रा, वैष्णवी कुमारी एवं श्री रंजीत कुमार इस प्रशिक्षण दल के सदस्यों में शुमार थे। राष्ट्रीय स्तर के इन चारों वुशू खिलाड़ियों ने विद्यालय की प्रायः 200 छात्राओं को अलग अलग तरीके से आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के खेल प्रशिक्षक श्री अरविन्द कुमार ने प्रशिक्षण दल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

















Leave a Reply