दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के 23 पंचायतों का डीलर पर ये आरोप लगा है कि राशन कार्ड में केवाईसी के नाम पर बड़ी घोटाला हुआ है। बैठक के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गये हैं। सदन में एजीएम को बुलाकर तीन दिनो के अंदर राशन की कहां आवंटन कितना हुआ जुन महीने में रिपोट निर्गत करे ।ग्रामीणों से इस मामले में जब पूछताछ की गई तो उनहोंने भी कहा कि जून महीने का राशन नहीं दिया हैं। फिंगर तो ले लिया गया है। वहीं मनरेगा में भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।लूट खसोट का भी आरोप सदन में सदस्यों ने लगाया हैं। प्रखंड प्रमुख ने कहां कि बैठक में मनरेगा पदाधिकारी मनोज कुमार बराबर अनुपस्थित रहते हैं ।15 करोड़ रुपये का लगभग घोटाला हुआ है। इसकी जांच निगरानी से कि जाएगी। ये प्रस्ताव भी पास किया है। इधर मनरेगा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अनुपस्थित रहने की खबर हमने बीडीओ और जिला में मंगलवार को भी रिपोट भेज दिया था।















Leave a Reply