दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
बिहार में मानसून के दस्तक (MONSOON IN BIHAR) देने के साथ ही मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा (Water Level of Bagmati River in muzaffarpur) है. नदी का जलस्तर सामान्य से 4 फीट की ऊंचाई से बह रहा है. जिले के गायघाट, कटरा और औराई प्रखंड के कई क्षेत्रों में बागमती नदी से हर वर्ष काफी नुकसान होता है. नदी के जलस्तर बढ़ जाने उस इलाके में कई खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो जाती हैं. आसपास के इलाकों के मिट्टी और फूस के बने घर तबाह हो जाते हैं. वहीं जिले के एक और नदी लखनदेई नदी (Lakhandei River In Muzaffarpur) में भी जलस्तर बढ़ गया है.
नदियों का जलस्तर बढ़ा: बिहार में मानसून आते ही मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुमार गायघाट, औराई और कटरा में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. कटरा प्रखंड के बकुची पीपा पुल का एप्रोच पथ पर पानी चढ़ गया था। जिससे शुबह छोटे-बड़े सभी वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया था। दोवहीं घंटे बाद पीपा पुल को सुचारू रूप से चालू कराया गया। जिले के कटरा प्रखंड के उत्तरी 14 पंचायत समेत औराई और गायघाट की 5 लाख आबादी को शहरी इलाकों से जुड़ता है ये पीपा पुल इससे बड़ी संख्या में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. अचानक जिले में बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने का अंदाजा किसी को नहीं था. जब इस इलाके का लिंक पथ ध्वस्त हुआ तो पीपा पुल के दोनों छोर से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई. लंबी कतार को देखते हुए पहसौल जजुआर जाने वाले कई यात्री कटरा से वापस जारंग- बेनीबाद के रास्ते अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े. वहीं, महिलाओं और बच्चों को काफी कठिनाई का सामना पड़ा.















Leave a Reply