Breaking News

अयोध्या रेलवे स्टेशन की ढह गई दीवार! रेलवे ने दी सफाई, कहा- ये मेन दीवार नहीं है

अयोध्याः भगवान राम की नगर अयोध्या में तैयार रेलवे स्टेशन पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां स्टेशन के बाहर मौजूद एक दीवार अचानक से ढह गई. वहीं इस हादसे को उत्तर रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘सूचित किया जाता है कि वीडियो में दिखाई गई दीवार मुख्य स्टेशन भवन का हिस्सा नहीं बल्कि रेलवे और निजी भूमि के बीच है. वहीं दूसरे छोर से निजी लोगों द्वारा खुदाई कार्य करने और निजी क्षेत्र में जलभराव के कारण यह ढह गई. रेलवे तुरंत कार्रवाई करेगी. बता दें कि एक शख्स द्वारा अयोध्या रेलवे स्टेशन का वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन की दीवार ढह गई है. हालांकि रेलवे ने इसपर स्पष्टीकरण जारी कर दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.