Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा – आभार यात्रा का कोई फायदा नहीं

पटना: के मंत्री मंगल पांडे ने 15 अगस्त से शुरू होने वाली राजद की आभार यात्रा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जब तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पर आते थे पत्रकारों के बीच में लंबे-लंबे दावे करते थे लेकिन जब लोकसभा का चुनाव का परिणाम आया तो जनता ने उन्हें मात्र चार सीट दिया.

मंगल पांडे ने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि किसी भी हालत में ऐसे लोगों का साथ नहीं देगी. परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा कि जब चुनाव परिणाम आए तो तेजस्वी यादव को मीडिया के लोग खोजते रह गए लेकिन वे अपने घरों में बंद रहे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने जो संदेश दिया है उस से स्पष्ट है कि तेजस्वी यादव की राजनीति बिहार में नहीं चलने वाली है. उन्हें घर में ही बंद रहना चाहिए. इसीलिए वह आभार यात्रा करें या कोई यात्रा करें उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जनता ने उन्हें नकार दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.