Breaking News

बेनीबाद :बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

DEEPAK KUMAR

बेनीबाद कार्यालय में रविवार को भाजपा नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी ने की। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बिकाऊ यादव, शम्भु सिंह ,रामविनय सहनी, संजय यादव, रत्नेश यादव, शशि झा चंदन सिंह, शंशाक शेखर चौहान, आदित्य श्रीवास्तव, अरुण सिंह ,मोहन महतो सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित करते उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली। साथ ही राष्ट्र व समाज सेवा में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेते हुए कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यकाल में सेवा, सुशासन व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कार्यक्रम को भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक के रूप में हमारे देश में एक संविधान एक विधान और एक निशान का समर्थन आजीवन करते रहे। उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी चलकर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.