Breaking News

समुद्र से तेल निकालने पहुंची कंपनी…, तभी ऐसे चीज से टकरा गई मशीन, देख कर लगा मानों मिल गया खजाना

तेल अवीव: नॉर्थ इजरायल के तटीय इलाके में कांस्य युग का पुराने जहाज का अवशेष मिला है. एक कंपनी के समुद्र में नेचुरल गैस के लिए ड्रिलिंग कर रही थी, जिसके दौरान इसे 3,300 साल पुराने जहाज और उसके कार्गो मिले हैं. इस जहाज को जमीन से इतना दूर शिपिंग करने वाले जहाजों के सबसे पुराने उदाहरणों में से एक माना जाता है.

इजरायल के एंटीक ऑथरीटी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि समुद्र में इतनी दूर मिला जहाज बताता है कि प्राचीन लोगों की नेविगेशन क्षमता कितनी अधिक उन्नत थी क्योंकि वे समंद्र में जमीन से काफी दूर यात्रा कर सकते थे. जहाज जिस गहराई में पाया गया है, उसे वहां पर सहस्राब्दियों से समुंद्र की लहरें, धाराएं या मछुआरे पहुंच ही नहीं सके है, जिसके वजह से इसमें कोई छेडखानी नहीं हो पाई है. इसमें रिसर्च से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं.

आईएए मरीन यूनिट के हेड जैकब शारविट ने बताया, ‘इस नाव की खोज ने अब प्राचीन नाविक क्षमताओं के बारे में हमारी पूरी समझ को बदल दिया है. यह इतनी बड़ी दूरी पर पाया जाने वाला पहला जहाज है, यहां से धरती दूर-दूर तक दिकाई नहीं देती है.’ उन्होंने बताया कि इसी युग के दो समान जहाज पहले भी खोजे गए थे, लेकिन वे तट के काफी करीब थे.

1000 साल से भी पुराना जहाज
एनर्जियन कंपनी ने बाताया कि नेचुरल गैस के लिए समुद्र में जमीन से लगभग 90 किलोमीटर दूर ड्रीलिंग चल रही थी, तब ही यह 12*14 मीटर लंबा लकड़ी का जहाज मिला.1,800 मीटर की गहराई पर खोदे गए इस जहाज की उम्र 1,000 साल से ज़्यादा है और इसे सबमर्सिबल रोबोट की मदद से खोजा गया. शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि जहाज संभवतः सूर्य और तारों की मदद से चलता था. शायद तूफ़ान या समुद्री डाकुओं के हमले की वजह से यह डूब गया हो.

सैंकड़ो मग के नीचे दबा जहाज
एनर्जियन (Energean) ने बताया कि यह जहाज को सैकड़ों प्राचीन काल के मग (jugs) के नीचे दबा हुआ था. यह जहाज लगभग एक साल पहले इजरायल के क्षेत्रीय जल में मिला था. रिसर्चरों का मानना है कि इस युग के दौरान व्यापार तट के नजदीक नौकायन करने वाली नावों द्वारा किया जाता था. ये नावें लगातार जमीन पर नजर रखते हुए एक बंदरगाह से दूसरे बंदरगाह तक जाती थीं, हालांकि, यह नई खोज एक अलग नेविगेशन अभ्यास का सुझाव देती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.