Breaking News

#MUZAFFARPUR जिलाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

MUZAFFARPUR : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान पर्यवेक्षण गृह सिकन्दरपुर, बाल गृह सिकन्दरपुर एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, खबड़ा, मुजफ्फरपुर का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पूरी जवाबदेही से विभागीय निदेश के अनुरूप बच्चों के लिए गुणवतापूर्ण एवं स्वास्थ्यबर्द्धक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पर्यवेक्षण गृह सिकन्दरपुर के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने आवासित किशोरो के सर्वांगीण विकास यथा शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक क्षमताबर्द्धन को सुनिश्चित करने, बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने तथा मेनू एवं मानक के अनुरूप गुणवतापूर्ण भोजन एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश अधीक्षक एवं परीविक्षा पदाधिकारी को दिया। उन्होंने परिसर एवं सभी शौचालयों, रसोईघर एवं भोजनालय कक्ष की नियमित साफ-सफाई करने हेतु अधीक्षक एवं प्रोवेशन अधिकारी को निदेशित किया।

बच्चों की सुरक्षा हेतु पर्यवेक्षण गृह में 25 सी.सी.टी.वी. कैमरे अधिष्ठापित है। जिलाधिकारी ने सभी सी.सी.टी.वी. को हमेशा कार्यशील रखने तथा इसके लाईव फुटेज का अवलोकन करते रहने का निर्देश सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर एवं अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह, मुजफ्फरपुर को दिया।

बाल गृह सिकन्दरपुर के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बच्चों का विभागीय निदेशानुसार समुचित देख-भाल करने तथा भोजन, पेयजल, सुरक्षा, साफ-सफाई, बच्चों के पठन-पाठन तथा उनके सर्वांगीण विकास करने एवं बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने का निर्देश सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाईं, मुजफ्फरपुर एवं अधीक्षक बाल गृह मुजफ्फरपुर को दिया।

विशिष्टि दत्तक ग्रहण संस्थान, खबड़ा, मुजफ्फरपुर के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने सभी बच्चों का विभागीय निदेशानुसार समुचित देख-भाल करने गुणवतायुक्त एवं स्वास्थ्यबर्द्धक भोजन एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, नियमित साफ-सफाई पर ध्यान देने, संस्थान के बाहर अधिष्ठापित पालना को बेहतर रूप से सुव्यवस्थित करने का निर्देश सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर एवं संस्थान के समन्वयक को दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ सिविल सर्जन डाॅ॰ अजय कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकांई, मुजफ्फरपुर श्री दिलीप कुमार कामत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01, मुजफ्फरपुर, अधीक्षक पर्यवेक्षण गृह, मुजफ्फरपुर, अधीक्षक बाल गृह, मुजफ्फरपुर, परीविक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, विधिक परीविक्षा पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.