Breaking News

स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता

पटना: पटना आयुक्त कुमार रवि ने कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा, 2024; भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2024 एवं इंजीनियरिंग सेवा (प्रधान), परीक्षा 2024 स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी इसके प्रति सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंगे। वे आज आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

आयुक्त रवि ने कहा कि जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़ प्रबंधन हेतु स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों, स्टैटिक दण्डाधिकारियों-सह-सहायक पर्यवेक्षकों, जोनल दंडाधिकारियों-सह-सहायक समन्वयक पर्यवेक्षकों, सुरक्षित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में ये सभी पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक उपस्थित हैं। सभी पदाधिकारी संघ लोक सेवा आयोग के अनुदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

आयुक्त रवि ने कहा कि सभी पदाधिकारी परीक्षा की गरिमा को कायम रखेंगे। प्रोटोकॉल एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में लापरवाही एकदम बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ऐसा पाए जाने पर दोषी पदाधिकारियों के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विदित हो कि संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) परीक्षा, 2024 एवं भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा, 2024 पटना केन्द्र के 1-1 उपकेन्द्र पर 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को दो पालियों में तथा इंजीनियरिंग सेवा (प्रधान), परीक्षा 2024 पटना केन्द्र के 1 उपकेन्द्र पर दिनांक 23 जून, 2024 को दो पालियों में आयोजित होगी। भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) परीक्षा, 2024; भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा, 2024 एवं इंजीनियरिंग सेवा (प्रधान), परीक्षा 2024 में परीक्षार्थियों की संख्या क्रमशः 262, 116 एवं 72 है।

आयुक्त शरवि ने दंडाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा केन्द्रों पर शुद्ध पेयजल, प्रकाश, हवा सहित हीट मिटिगेशन प्लान का क्रियान्वयन करने का निदेश दिया।परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रत्येक उप केन्द्र पर 1-1 स्थानीय निरीक्षण अधिकारी एवं 1-1 सहायक पर्यवेक्षक-सह-स्टैटिक दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 03 परीक्षा उपकेन्द्र के लिए 03 जोन निर्धारित करते हुए 03 जोनल दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही 05 दंडाधिकारियों को जिला नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित रखा गया है। दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही पुलिस बल को भी लगाया गया है।

बैठक में आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति मंे पदाधिकारियों को आवश्यक मार्ग-निर्देश दिया गया। परीक्षा की बारीकियों को समझाते हुए आयुक्त श्री रवि ने कहा कि आयोग की परीक्षाओं का निष्पक्ष और सहज संचालन सुनिश्चित करने में स्थानीय निरीक्षण अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी प्रतिनियुक्त स्थानीय निरीक्षण अधिकारी आयोग द्वारा निर्धारित कार्यों एवं उत्तरदायित्वों का अक्षरशः अनुपालन करें। वे परीक्षा से एक दिन पूर्व आवंटित परीक्षा स्थल का दौरा कर लें एवं तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। सभी प्रतिनियुक्त स्थानीय निरीक्षण अधिकारी निर्धारित तिथियों को परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटा पूर्व तक अपने परीक्षा उपकेन्द्र पर निश्चित रूप से पहुँच जाएंगे तथा परीक्षा कार्य समाप्ति तक अपने उपकेन्द्र पर बने रहेंगे। वे पर्यवेक्षकों से संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गयी मार्ग-दर्शिका के अनुरूप अनुदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

आयुक्त रवि ने कहा कि सभी स्थानीय निरीक्षण अधिकारी अपने-अपने परीक्षा उप केन्द्र के प्रत्येक पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व मुख्य गेट बंद करवाना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व यानि प्रथम पाली 08.30 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली 02.00 बजे अपराह्न के बाद परीक्षा उपकेन्द्र के परिसर में प्रवेश की एवं उपस्थित परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति के पूर्व परीक्षा हॉल/कमरा छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा अवधि में स्थानीय निरीक्षण अधिकारी लगातार परीक्षा हॉल/कमरों का निरीक्षण करते रहेंगे। वे वीक्षकों के कर्तव्य निर्वहन पर भी सतत निगरानी रखेंगे।

सभी स्थानीय निरीक्षण अधिकारी अपने-अपने परीक्षा उपकेन्द्र पर प्रत्येक पाली की उपस्थित/अनुपस्थित परीक्षार्थियों की कुल संख्या की सूचना आयुक्त कार्यालय, पटना प्रमंडल, पटना स्थित नियंत्रण कक्ष को दूरभाष संख्या (0612-2219205/ 2233578) पर परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट के अंदर निश्चित रूप से उपलब्ध करायेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.