Breaking News

क्या आपका AC भी नहीं कर पा रहा पूरी कूलिंग? तो जान लीजिए ये गारंटीशुदा फॉर्मूला

नई दिल्ली. जून में भी गर्मी की भारी तपिश के चलते AC जलने और फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इतना ही नहीं मौजूदा AC भी घरों में पहले जैसी कूलिंग नहीं कर पा रहे हैं. ताजा घटना की बात करें तो बीते बुधवार रात वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित मर्लिन सोसाइटी के छठे फ्लोर में एक डॉक्टर के घर में एसी का कंप्रेसर देर रात गर्म होने से फट गया. इससे घर में और आसपास आग लग गई. इससे पहले भी दिल्ली और गाजियाबाद समेत कई शहरों में इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिली हैं. गर्मी में पारा पहले की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ जाने की वजह से एसी में कई तरह की दिक्कत आ रही हैं. बहरहाल, अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपका एसी भी पहले जैसी कूलिंग नहीं कर रहा है तो हम इसकी वजह आपको बताने जा रहे हैं. साथ ही ये भी आपको बताएंगे कि कैसे इस दिक्कत को दूर किया जा सकता है.

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के शहरों में खासतौर पर इस वक्त जमकर गर्मी पड़ रही है. आलम ये है कि बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से तापमान से 40 से 49 डिग्री के बीच बना हुआ है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री से नीचे नहीं गया है. इसी वजह से एसी भी कमरों को ठंडा नहीं कर पा रहे हैं.

एनबीटी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग विभाग के प्रफेसर डॉ. जयंत बासु बताते हैं कि ज्यादातर एयर कंडीशनर बाहर के तापमान के मुकाबले अंदर के तापमान को 10 से 20 डिग्री ही कम कर सकते हैं. एसी हीट एक्सचेंजर, कंप्रेसर और पीसीबी मेन कंपोनेंट होते हैं. हीट एक्सचेंजर हॉट एयर बाहर फेंकता है. वहीं, कंप्रेसर में नाइट्रोजन गैस होती है और पीसीबी एसी यूनिट की बिजली सप्लाई को कंट्रोल करता है. सामान्य एसी में हीट एक्सचेंजर अच्छी क्वॉलिटी के नहीं होते. इसकी वजह से ये गर्म हवाओं को पूरी ताकत से बाहर नहीं फेंक पाते.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.