Breaking News

बिहार में मानसून की बारिश

पटना: बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है. राज्य के सीमांचल के किशनगंज और अररिया जिले में देर रात से ही जोरदार बारिश हो रही है. हालांकि मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बताया है. इधर पटना में भी देर रात से तेज हवाएं चल रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है. जिसे लोगों घरों से बाहर निकल कर इसका आनंद उठा रहे हैं

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से पूरा बिहार भीषण गर्मी की चपेट में है, लेकिन अब बिहार में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है. आज गुरुवार से उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण बिहार के कई जिलों के तापमान में कमी के साथ गर्मी से निजात मिलेगी. राजधानी पटना समेत उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के 23 जिलों में आज सुबह से वर्षा की चेतावनी दी गई है. 

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह से सारण, मुजफ्फरपुर, नवादा ,शेखपुरा, दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज जिले में मध्यम स्तर की वर्षा के साथ-साथ कहीं कहीं भारी बर्षा के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जगहों के कई स्थानो पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवा जिसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.