Breaking News

केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार नीतीश कुमार से मिले जीतन राम मांझी, काफी खुश दिखे

पटना: केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार जीतन राम मांझी बीते सोमवार को पटना पहुंचे. उसके अगले ही दिन मंगलवार को उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की है. दोनों नेता एक दूसरे से काफी गर्मजोशी से मिले. मांझी ने नीतीश कुमार को फूलों का गुलदस्ता पेश किया. मीडिया में आई तस्वीरों में नीतीश कुमार मांझी के कंधे पर हाथ रखकर काफी प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे हैं.

पटना पहुंचते ही जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी और लालू यादव पर जोरदार निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि इन लोगों ने जनता को बरगला कर थोड़ा ज्यादा वोट ले लिया है, लेकिन इंडिया एलाइंस को जनता ने नकारा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए में जातीय अधारित गणना पर चर्चा करेंगे. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.