Breaking News

ललन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात,

पटना: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से आज मुलाकात की है. ललन सिंह की ओर से मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है. अमित शाह से मुलाकात से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी ललन सिंह ने मुलाकात की है. इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी उनकी मुलाकात हुई है.

दरअसल, ललन सिंह को इस बार केंद्र में मंत्री बनने का मौका मिला है. नरेंद्र मोदी की सरकार में उन्हें पंचायती राज के साथ-साथ पशुपालन विभाग और डेयरी का मंत्रालय दिया गया है. ललन सिंह मंत्रालय का काम काज संभालने के बाद सभी वरिष्ठ मंत्रियों से एक-एक कर मुलाकात कर रहे हैं.

इस बार केंद्र में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिली है. इसलिए जेडीयू भी सरकार में शामिल है, उसे दो मंत्री पद दिया गया है. अब ललन सिंह मंत्री बनने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ मंत्रियों से एक-एक कर मुलाकात कर रहे हैं. जिनके खिलाफ ललन सिंह महागठबंधन में जब नीतीश कुमार गए थे तब लगातार तीखा हमला करते थे. इन मुलाकातों के माध्यम से ललन सिंह उन गिला शिकवा दूर करने में लगे हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.