Breaking News

बिहार के 45 विभागों में किसमें कितनी है वेकैंसी, सरकारी लिस्ट यहां देखिये, एक-एक विभाग का पूरा ब्योरा जानिये

पटना. जैसा कि पहले से कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बिहार में बड़ी संख्या में सरकारी वैकेंसी आएगी. अब इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से कवायद भी शुरू कर दी गई है. विभागों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले राज्य भर से अधिकांश विभागों में खाली पड़े पदों की संख्या का ब्योरा जुटा लिया है. बताया जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक इन रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्तियां करने का लक्ष्य रखा गया है.

जानकारी के अनुसार, एक-एक कर बारी-बारी से वैकेंसियां निकलेंगी. इन रिक्तियों के अनुसार, सबसे अधिक शिक्षा विभाग में पद खाली हैं, वहीं, दूसरे नंबर पर स्वास्थ्य विभाग है. कुल 4 लाख 72 हजार 976 रिक्त पदों की सूचना उपलब्ध हो गई है. न्यूज 18 के पास बिहार सरकार में रिक्तियों का बहुत महत्वपूर्ण आंकड़े हैं जो आप आगे देख सकते हैं.

बिहार के शिक्षा विभाग में अनौपचारिक सूचना के अनुसार 2 लाख 17 हजार 591 पद रिक्त हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग में ऑनलाइन प्रतिवेदित 65, 734 पद हैं. जबकि गृह विभाग में 41, 414 पद और ग्रामीण विकास विभाग में 11, 784 पद रिक्त हैं. इसी प्रकार नगर विकास आवास विभाग में 1948 पद, पंचायती राज विभाग में 5551 पद, कृषि विभाग में 3015 पद, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में 4814 पद रिक्त हैं.

वहीं, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 762 पद, भवन निर्माण विभाग में 3828 पद, मंत्रिमंडल सचिवालय में 2994 पद, वाणिज्य कर विभाग में 1479 पद, सहकारिता विभाग में 216 पद, आपदा प्रबंधन विभाग में 1065 पद, निर्वाचन विभाग में 25 पद, ऊर्जा विभाग में 5563 पद, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 2520 पद, वित्त विभाग में 1504 पद खाली हैं.

इसी प्रकार खाद्य उपभोग एवं उपभोक्ता संरक्षण में 6261 पद, सामान्य प्रशासन विभाग में 3845 पद, उद्योग विभाग में 677 पद, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 1074 पद, सूचना प्रावैधिकी विभाग में 31 पद, श्रम संसाधन विभाग में 5039 पद, विधि विभाग में 128 पद, खान एवं भूतत्व विभाग में 301 पद, लघु जल संसाधन विभाग में 7548 पद, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 430 पद वेकैंट हैं.

जबकि, संसदीय कार्य विभाग में 17 पद, योजना एवं विकास विभाग में 3128 पद, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण में 218 पद, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में 2081 पद, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 15,214 पद, पथ एवं निर्माण विभाग में 2465 पद, ग्रामीण कार्य विभाग में 3346 पद, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में 7163 पद, विज्ञान एवं प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 6688 पद रिक्त हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.