पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गठबंधन को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बैसाखी के सहारे केंद्र सरकार है. ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी. इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर कर झुनझुना थमा दिया वही आज बोल रहे हैं. जिन्हें झुनझुना थमाया गया है वह अनर्गल बयान दे रहे हैं.
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व बिहार में 8 मंत्री बने हैं. बिहार और केंद्र दोनों विकास कर रहा है. किसानों के मामले हो, गरीबों का मामला हो बिहार में तेजी से विकास होगा.












विपक्ष बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर लगातार हमला बोल रहा है. इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपराधी की कोई जात नहीं होती है. अपराधियों की कोई जाति की नहीं होती है.



Leave a Reply