Breaking News

इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने में मिला सांप, 10 छात्र बीमा’र, DM ने दिया जांच का आदेश

बांका: बांका के लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार की रात खाना खाने के बाद 10 छात्र बीमार हो गए. सभी छात्रों को देर रात सदर अस्पताल लाया गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक रविकांत ने सभी का इलाज किया. बताया गया कि गणेश प्रसाद, महेश कुमार, सुन्नी कुमार, सरोज कुमार, अभिनव कुमार, रूपेश कुमार, जैमी, अमित राज, अमन कुमार, अश्विनी कुमार खाना खाने के बाद बीमार हो गए.

डॉ. ने बताया कि छात्र पहुंचे थे, जिसे फूड प्वाइजनिंग की परेशानी थी. वहीं छात्रों ने बताया कि उनके परोसे गए भोजन में मृत सांप था जिसके बाद सभी छात्रों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत हो गई. छात्रों ने बताया कि इसकी शिकायत उन सबों ने कॉलेज प्रशासन से की. बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इतना ही नहीं उन सबों ने जब एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया तो कॉलेज के द्वारा एम्बुलेंस को मना कर दिया गया.

छात्रों के द्वारा शुक्रवार की दोपहर कॉलेज गेट पर इस मामले को लेकर प्रदर्शन भी किया गया. इसके बाद डीएम के आदेश पर बांका एसडीएम अविनाश कुमार व एसडीपीओ मुख्यालय विनोद कुमार ने शाम में मामले की जांच की और इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी. अधिकारियों ने कॉलेज के बच्चों व प्रबंधन से पूरे मामले की जानकारी हासिल की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.