Breaking News

रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए JDU ने तय किया कैंडिडेट, कलाधार मंडल को मिला टिकट

पटना: पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि वहां से विधायक बीमा भारती के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद कई लोग अपनी दावेदारी महागठबंधन में पेश कर रहे हैं। खबर तो यह भी सामने आ रही है कि यहां से बीमा भारती के पति निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इस बीच अब जदयू ने इस सीट के अपने कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। 

दरअसल, रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जदयू ने कलाधार मंडल को अपना सिंबल दिया है। शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये कलाधर मंडल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्दलीय खड़े हुए थे और उन्हें छह हजार से अधिक वोट मिले थे।

वर्तमान में इनकी पत्नी मुखिया है। बताया जाता है कि,पिछले ही दिनों मंत्री लेशी सिंह ने कलाधर मंडल को सीएम नीतीश कुमार से भी मिलवाया था। इसके बाद अब इनके नाम पर फाइनल मुहर लग गयी है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.