Breaking News

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी, शपथ ग्रहण समारोह में बिहार बीजेपी से किस-किस को न्यौता?

नरेंद्र मोदी आज शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार वे सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ले सकते हैं। इसमें लगभग 60 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, सबसे ज्यादा जगह बिहार को मिल सकती है। नई मंत्रिपरिषद में किन नामों को जगह मिलेगी, इसका इंतजार है। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के नेता नई सरकार के शप ग्रहण समारहो में शामिल होंगे।

नौ जून को शाम पांच बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पार्टी ने पत्र जारी किया है। मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा की ओर से जारी पत्र में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य कोर कमेटी के सभी सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, कलस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी व लोकसभ संयोजकों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है।

लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के अलावा निवर्तमान लोकसभा के सांसद, विधायक व विधान पार्षदों को भी आमंत्रण किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए बिहार भाजपा ने तीन पदाधिकारियों जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा और संजय गुप्ता को दिल्ली में प्रतिनियुक्त कर दिया है। पार्टी नेताओं को कहा गया है कि अगर उन्हें किसी तरह की परेशानी हो तो वे इन तीनों नेताओं से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.