Breaking News

#MUZAFFARPUR में एईएस जागरूकता अभियान के तहत पंचायतो में जागरूकता सह संध्या चौपाल कार्यक्रम आयोजित

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : एईएस जागरूकता अभियान के तहत जिलांतर्गत सभी पंचायतो में जागरूकता सह संध्या चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिला के अधिकारियों के द्वारा गोद लिए गए पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यक्रम जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में मुशहरी प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय नरौली के प्रांगण में संध्या चौपाल सह जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग, जीविका आईसीडीएस, शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मियों तथा स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना रखते हुए मानवीय आधार पर अधिकारी एवं कर्मी पूरी सक्रियता एवं तत्परता से जागरूकता अभियान का संचालन करें तथा डोर टू डोर भ्रमण कर सतत रूप से लोगों को चमकी बुखार से संबंधित सावधानी, लक्षण,इलाज के बारे में लोगों को अवगत कराते रहे। साथ ही स्थानीय जनता से भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत एवं सावधान रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर आईसीडीएस कर्मी एवं जीविका दीदियों के द्वारा चमकी बुखार के लक्षण, उपचार एवं सावधानी के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार, एईएस के नोडल ऑफिसर डॉ सतीश कुमार डीपीएम जीविका डीपीओ आईसीडीएस प्रखंड विकास पदाधिकारी मुसहरी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुसहरी सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.