Breaking News

बिहार में बदल गया स्कूलों का टाइम टेबल: अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं

पटना: बिहार के मौसम में बदलाव के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने एक बार फिर स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, आगामी 10 जून से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 से 10:50 बजे बजे तक किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया है।

बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, शिक्षकों को सुबह 6:20 बजे स्कूल पहुंचना होगा और साढ़े 6 बजे स्कूलों को खोलना होगा। साढ़े 6 बजे से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी। 6:45 बजे से 7:20 बजे तक पहली कक्षा, 7:20 से 7:55 तक दूसरी कक्षा, 7:55 से 8:30 तक तीसरी कक्षा, 08:30 से 09:05 तक चौथी कक्षा, 9:05 से 09:40 तक पांचवीं कक्षा, 9:40 से 10:15 बजे तक छठी कक्षा और सुबह 10:15 से 10:50 तक सातवीं कक्षा संचालित की जाएगी।

वहीं सुबह 10:50 से 11:30 बजे तक वर्ग तीन से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मिशन दक्ष के तहत कक्षाएं संचालित होंगी। कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों के लिए नियमित कक्षा का संचालन होगा। जिन छात्र-छात्राओं को मिशन दक्ष की जरुरत नहीं उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग और अन्य सृजनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.