MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) :
मुजफ्फरपुर में एनडीए ने लोकसभा चुनावों में 2 सीट जीत कर नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत किया है। 2014 के बाद लगातार तीसरी बार बीजेपी ने मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर कब्जा किया हैं। मुजफ्फरपुर में जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने कार्यकर्ताओं का वंदन-अभिनंदन किया।
विदित हो कि लोकसभा चुनाव परिणाम के पश्चात् जिला कार्यालय में कार्यकर्ता का आभार प्रकट जिला अध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा किया गया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने जीत दर्ज करने के बाद कहा कि मुजफ्फरपुर जिला में मोदी मैजिक का असर दिखा और एनडीए ने मुजफ्फरपुर और वैशाली लोकसभा में चुनावों में बड़ी जीत हासिल की। जीत के लिए जनता का आभार जताया और कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। पूरे बिहार में सांसद डॉ राजभूषण चौधरी ने जीत दर्ज कर पूरे बिहार में एक मिशाल कायम की है।
इस मौके पर जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, रानी सिंह, जिला मंत्री नंद किशोर पासवान, समिता शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, राशि खत्री, सैयद नजफ हुसैन, प्रकोष्ठ संयोजक अनिल कुमार सिंह, आनंद कृष्ण, ओम प्रकाश कुमार सहित उमेश पांडेय, मनोज नेताजी, गुड़िया मेहता, रवि पराशर, वरुण झा, शान्तनु शेखर आदि थे।




















Leave a Reply