पटना: बिहार लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आज जारी हो रहा है। राज्य की सभी 40 सीटों के लिए विभिन्न जिलों में 35 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 31 सीटों पर बढ़त बनाई है, महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रहा है। बिहार में एनडीए के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (एलजेपी आर), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) एवं जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में शामिल लालू एवं तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस एवं वाम दल सीपीआई, सीपीआई और सीपीआई माले से मुकाबला है। ऐसे में शुरूआती रुझानों की बात करें तो 40 सीटों में से NDA के पास 34 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राजद 6 सीटों पर आगे चल रही है
पाटलिपुत्र – BJP के रामकृपाल यादव पीछे, RJD से मीसा भारती आगे
पटना साहिब लोकसभा काउंटिंग- BJP के रविशंकर प्रसाद आगे, कांग्रेस के अंशुल अविजीत पीछे
सारण लोकसभा सीट काउंटिंग- BJP से राजीव प्रताप रूडी आगे, RJD से रोहिणी आचार्य पीछे
अररिया लोकसभा काउंटिंग- BJP के प्रदीप सिंह आगे, आरजेडी के शाहनवाज पीछे
आरा लोकसभा काउंटिंग- BJP से आर के सिंह पीछे, CPI ML के सुदामा प्रसाद आगे
राजद के चंद्रदीप पीछे
मुजफ्फरपुर लोकसभा काउंटिंग- BJP के राजभूषण आगे, कांग्रेस के अजय निषाद पीछे
वाल्मीकि नगर लोकसभा काउंटिंग- जदयू के सुनील कुमार आगे, राजद के दीपक यादव पीछे
शिवहर लोकसभा काउंटिं- JDU से लवली आनंद आगे, RJD की ऋतु जायसवाल पीछे
समस्तीपुर लोकसभा काउंटिंग- कांग्रेस के सनी हजारी पीछे, लोजपा रामविलास की शांभवी चौधरी आगे
सासाराम लोकसभा काउंटिंग- कांग्रेस के मनोज कुमार आगे, बीजेपी के शिवेश कुमार पीछे
सीतामढ़ी लोकसभा काउंटिंग- JDU के देवेश चंद्र ठाकुर आगे, आरजेडी के अर्जुन राय पीछे
सीवान लोकसभा काउंटिं- जदयू की विजयलक्ष्मी आगे, निर्दलीय हिना शहाब पीछे
सुपौल लोकसभा काउंटिं-JDU के दिलेश्वर कामत आगे, राजद के चंद्रहास चौपाल पीछे
पश्चिम चंपारण लोकसभा काउंटिंग- BJP के संजय जायसवाल आगे, कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी पीछे
पूर्वी चंपारण लोकसभा काउंटिंग- BJP के राधामोहन सिंह आगे, VIP के राजेश कुशवाहा पीछे















Leave a Reply