Breaking News

लोकसभा चुनाव के नतीजे आज, कॉउंटिंग जारी..

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : हाल ही में बीते लोकसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आने वाले हैं. देश की 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आएंगे, जिसके लिए सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई है. कुछ ही देर में रुझान आने प्रारंभ हो जाएंगे. इसी क्रम में बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के भी नतीजे आने लगेंगे.

मतगणना स्थल और इसके आसपास चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वहीं सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्त होने तक जीरोमाईल से बखरी चौक तक दोनों लेन बंद कर दिए गए हैं। मतगणना कर्मी, सुरक्षा कर्मी और मतगणना से संबंधित वाहन इत्यादि के अलावे आम लोगों के लिए यह सड़क पूर्णतः बंद है जिससे तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राज भूषण निषाद मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनकी सीधी टक्कर काँग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद अजय निषाद से है.

वहीं वैशाली लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला उर्फ विजय कुमार शुक्ला का मुकाबला लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी और वीणा देवी से है.

चुनावी नतीजों को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. विपक्षी दलों ने अपने उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को पोलिंग सेंटर पर हमेशा मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं.

गर्मी के महाप्रकोप को देखते हुए मतगणऩाकर्मी और अन्य लोगों को कोई परेशानी न हो इसे लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं. गर्मी को देखते हुए मतगणना केंद्र पर ख़ास इतंज़ाम किए गए हैं. मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि पीने के लिए ठण्डा पानी, पंखे-कूलर, वाटर टैंक इत्यादि की व्यवस्था की गई है. मतगणना केंद्र पर मेडिकल टीम के साथ साथ एंबुलेंस इत्यादि की व्यवस्था भी मतगणऩा केंद्र पर की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.