MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : गत 24 मई को मुजफ्फरपुर की तीन बेटियां गौरी माया और माही की ला’श उत्तर प्रदेश के मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर हाईवे थाना क्षेत्र में बाजना पुल के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उच्च स्तरीय जांच कर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए घट’ना के वि’रोध में बीते रविवार को शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से कैंडल मार्च निकाला था।
मतगणना को लेकर लगे आचार संहिता उल्लं’घन और शहर में घट’ना से उपजे जनाक्रो’श से विधि व्यवस्था बिग’ड़ने की आशं’का के मद्देनजर आज पुलिस कार्यालय में पी’ड़ित परिजनों को बुला कर पुलिस जां’च सम्बंधित सभी जानकारी देते हुए प्रशासन के सहयोग की बात कहते हुए लागू आचार संहिता के दौरान विधि व्य’वस्था संधा’रण में बा’धा न उत्पन्न करने की भी बात कही.




पी’ड़ित परिजनों ने इस सम्बन्ध में बताया की वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जांच सम्बन्धी सभी जानकारी देते हुए कहा की मामले की जां’च को लेकर कई पुलिस टीम कार्य कर रही है, एक टीम को लालगंज तो दूसरी टीम को उत्तरप्रदेश के मथुरा भेजा गया है. मोबाइल के सीडीआर, टॉवर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय श्रोतों और तकनीकी माध्यम से साक्ष्य जुटाते हुए पुलिस टीम अनुस’न्धान में जुटी है.












परिजनों ने कहा कि-लाप’ता हुई किशोरियों के सम्बन्ध में सूचित करने के बाद भी पुलिस ने प्राथ’मिकी दर्ज करने में 10 दिन विलंब कर दिया। अगर वह सही समय पर प्राथमिकी दर्ज कर जां’च शुरू की जाती तो संभवतः इन बच्चियों की जा’न बचाई जा सकती थी। पुलिस कप्तान ने आश्वासन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी और अन्य दो’षियों के खि’लाफ भी उचित क़ा’नूनी का’र्रवाई करने की भी बात कही.
वहीं नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने कहा की कैंडल मार्च की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई थी, आचार संहिता लागु है और इस तरह की गतिविधि’ से विधि व्य’वस्था और माहौ’ल बिग’ड़ने की आशं’का रहती है. पीड़ित परिजनों को सभी का’र्रवाई और अनुसन्धान से सम्बंधित सभी जानकारी दी गई है और उनसे कहा गया है की अगर कोई सूचना या सु’राग प्राप्त होता है तो पुलिस के साथ साझा करें जिससे अनुस’न्धान में मदद मिल सके.
अखिल भारतीय धोबी महासंघ के नेता देवगन रजक ने बताया कि कैंडल मा’र्च के माध्यम से जिला प्रशासन को जांच में तेजी लाते हुए मामले का पटाक्षे’प जल्द से जल्द करने और बच्चियों को इंसा’फ दिलाने की मांग की गई थी, जिससे जांच में अब तेजी दिख रही है. एसएसपी द्वारा स्वयं मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है और अब तक की का’र्रवाई की प्राप्त जानकारी से हम सब संतुष्ट हैं. श्री रजक ने अचार संहिता ख़’त्म होने के बाद 10 जून तक संतो’षजनक का’र्रवाई और इंसा’फ नहीं मिलने की स्थिति में 11 जून को आं’दोलन की भी चेतावनी दी है.



Leave a Reply