दीपक कुमार। गायघाट
थाना क्षेत्र के महमदपुरा सुरा पंचायत में देर रात आपसी विवाद में कोदाल से जमकर मारपीट की गयी। मारपीट में घायल युवक को लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए गायघाट में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया ।इलाज़ के लिए रास्ते में ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के सभी इलाकों में हड़कंप मच गया।मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दल बल के साथ साथ थानेदार पुरषोत्तम यादव ने पूरे मामले में ग्रामीणों और स्वजनो से पूछताछ की। थानेदार पुरषोत्तम यादव ने बताया कि आपसी विवाद में कोदाल से मारमीट की घटना को अंजाम दिया गया।जहां एसकेएमसीएच इलाज़ के दौरान ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई हैं। मृतक की पहचान धनेश्वर राम के पुत्र सज्जन राम के रूप में हुई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । आगे की कार्रवाई कर रही है।घटना के पीछे आपसी विवादित बताया गया है। मुखिया पति मनोज राय ने बताया कि आपसी विवाद कई दिनो से दोनो के बीच चल रहा था। देखते देखते इनकी हत्या कर दी गई है ।आरोपी युवक देवेन्द्र राम फिलहाल पुलिस के डर से फ़रार है। हालांकि देर रात से गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।














Leave a Reply