Breaking News

मुजफ्फरपुर से 2 अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

दीपक कुमार ।

मुजफ्फरपुर पुलिस ने पूर्व में मुखिया को गोली मारने वाले मास्टरमाइंड अपराधकर्मी के समेत 2 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है। मौके से एक अपराधकर्मी फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ASP ईस्ट सहियार अख्तर ने बताया कि बीते दिन बोचहा थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कर्णपुर उत्तरी बोचहां हाई स्कूल के पास लीची गाछी में तीन व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी गंभीर घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए गश्ती टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

इस दौरान टीम को देखकर 3 अपराधकर्मी भागने लगे। इसमें से सशस्त्र बलों द्वारा दो व्यक्ति को पकड़ा गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस आदि सामान बरामद किया गया। इस संबंध में बोचहां थाना कांड सं.-122/2024, धारा-414/34 भा.द.वि. और 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अपराध-कर्मी की पहचान विकास कुमार पिता ननकी सहनी, गांव ककरा चक, थाना बोचहां और सचिन कुमार पिता रामाधार सहनी गांव सनाठी, थाना गरहा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान फरार अपराधकर्मी की पहचान सूरज कुमार पिता सुरचित महतो गांव कर्णपूर उत्तरी, थाना बोचहां के रूप में हुई है। इसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी विकास कुमार के पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के साल 2021 में किसी मुखिया के ऊपर गोली चलाई थी। इसमें मुखिया की जान बाल-बाल बची थी। 2022 में लूटी हुई बाइक भी इसके पास से बरामद हुई थी। इनका गिरोह ज्यादातर लूटपाट की घटना की अंजाम देता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.