BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

Muzaffarpur Bank of India Loot : बैंक ऑफ इंडिया लू’टकां’ड की मास्टरमाइंड निकली यह महिला, इस तरह उठा राज से पर्दा…

सदर थाना भगवानपुर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 22 अप्रैल को हुए लू’टकां’ड का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है। इस लू’टकां”ड में शामिल एक महिला सहित चार बद”माशों को पुलिस ने गि’रफ्तार किया है। गिर’फ्तार किए जाने वालों में पताही रूप गांव के रजनीश कुमार उर्फ अप्पू ठाकुर, उसकी पत्नी सोनम कुमारी, सुभाष ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर व ऋषिकेश शामिल है। इनके पास से बैंक से लूटे गए कुल 13 लाख 61 हजार 600 रुपये में से छह लाख 36 हजार 600 रुपये बरामद किए गए हैं। यह जानकारी एसएसपी जयंतकांत ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। मौके पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह व नगर डीएसपी रामनरेश पासवान भी उपस्थित थे।

साजिश में शामिल थी सोनम, छुपाए थे लूट के रुपये व हथियार : एसएसपी ने बताया कि इस लूटकांड में गिरफ्तार पताही रूप गांव के रजनीश कुमार उर्फ अप्पू ठाकुर की पत्नी सोनम कुमारी की संलिप्तता सामने आई है। साजिश रचने से लेकर लू’ट के रुपये व हथियार छुपाने में वह शामिल थी।

बढ़ी दबिश तो ऋषिकेश ने किया सरेंडर : अप्पू सहित तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ी दबिश से घबराकर शनिवार को ऋषिकेश ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। गिरोह का सरगना रोहित अब तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बैंक लूट में पांच बदमाश थे शामिल, गली में खड़ी की थी बाइक : एसएसपी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने से पहले बैंक की बगल वाली गली में बदमाशों ने बाइकों को खड़ी की थी। बैंक लूट में पांच बदमाश शामिल थे। इसमें से एक बैंक की गेट पर और तीन अंदर घुसे थे। सुभाष ठाकुर उर्फ मुन्ना बाइक से बैंक तक पहुंचाने के बाद चला गया था, फिर बाद में वहां पहुंचा। लूट के बाद उसी गली में फायङ्क्षरग कर सभी वहां से लगभग दो किमी दूर पताही रूप गांव में पहुंचे थे।

शराब सिंडिकेट से जुड़ा है अप्पू व अन्य : एसएसपी ने बताया कि अप्पू व अन्य आरोपितों का शराब सिंडिकेट से पूर्व में जुड़ाव रहा है। उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। अप्पू के खिलाफ आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। सभी की जांच कराई जा रही है।

यह हुआ बरामद :

बैंक से लू’टी गई नकदी : 6 लाख 36 हजार 500 रुपये

देसी पि”स्टल : दो

का”रतूस : नौ

कार’तूस : चार लूट के दौरान बैंक के गार्ड से लूटा गया

बाइक : दो लू’ट की घट”ना में प्रयुक्त

मोबाइल : चार

– लूट के दौरान पहने गए कपड़े व बैंक से लूटा गया अन्य सामान

छापेमारी दल में ये थे शामिल : नीरज कुमार सिटी एसपी, रामनरेश पासवान डीएसपी नगर, संजीव कुमार निराला पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष सदर, मो.शुजाउद्दीन पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष काजीमोहम्मदपुर, सुनील कुमार रजक क्यूआरटी प्रभारी, राकेश कुमार राकेश पुअनि सदर, ब्रजकिशोर यादव, अजीत कुमार, मधुसूदन व डीआइयू की टीम। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.