पटना: पीएम मोदी और नीतीश कुमार के खिलाफ प्रचार करने वाले तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर हैं, लेकिन वह जुबानी जंग खूब लड़ रहे हैं. अब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम योगी की तुलना किम जोंग उन से की है।
तेजस्वी ने सीएम योगी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, ‘बीजेपी को बिहार में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर कोरिया के किम जोंग को बुलाना चाहिए। योगी और किम जोंग उन दोनों को साथ खड़ा कर दिया जाए। दोनों एक ही टाइप के नेता हैं.’ तेजस्वी के इस बयान की बीजेपी ने कड़ी निंदा की है।













तेजस्वी यादव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के प्रचार में लगभग 90 दिनों में उन्होंने 200 से ज्यादा चुनावी सभा करके राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बीजेपी को बिहार में अपनी पूरी ताकत झोंक देने के लिए मजबूर कर दिया। कहा कि हमने अकेले अगला अपना मोर्चा थामा तो उन लोगों को 15-15 बार प्रधानमंत्र लेख नरेंद्र मोदी को बिहार में उतारना पड़ा। अब बीजेपी के लिए इतना ही बचा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन को भी बुला ले। लेकिन इसका कोई लाभ उन लोगों को नहीं मिलेगा।



Leave a Reply