Breaking News

लालू यादव का पटना में रोड शो, बेटी मीसा भारती के लिए किया प्रचार

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पटना की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर मंगलवार को रोड शो करके अपनी बेटी मीसा भारती के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान लालू ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का 400 पार का नारा सिर्फ खोखला ही रहेगा। लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिन खत्म हो गए हैं। जैसे ही हेलिकॉप्टर बंद होंगे, उनके जेल जाने की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। जनता ने मोदी को उनकी सही जगह दिखा दी है।

लालू यादव ने पटना के फुलवारीशरीफ से अपने रोड शो की शुरुआत की। अपने रथ पर सवार होकर वे मसौढ़ी और पालीगंज होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में वे कुछ जगहों पर रथ से उतरे और लोगों से बात भी की। लालू ने कहा कि इस बार पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती की जीत पक्की है। उन्होंने ने पीएम मोदी के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें भगवान ने भेजा है। लालू ने कहा कि मोदी बोल रहे हैं वे अवतार हैं, पैदा किए गए नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने 4 जून को देशभर में इंडिया अगला लेख गठबंधन की जीत का दावा किया।

लालू यादव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि लालू चुनाव नतीजे आने से पहले पहले बड़े-बड़े दावे करने के लिए जाने जाते हैं। 4 जून को उनका सच्चाई से सामना होगा तब वे मीडिया से बात करना बंद कर देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.