Breaking News

रामचंद्र शाही संग्रहालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संग्रहालय के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से रामचंद्र शाही संग्रहालय, मुज़फ्फरपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2024 के अवसर पर दिनांक 21.05.2024 को चित्रांकन प्रतियोगिता तथा दिनांक 22.05.2024 को विरासत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुजफ्फरपुर के आर.एस.प्रेप स्कूल; हरिहर नारायण कन्या मध्य विद्यालय; विकास पब्लिक स्कूल; राजकीय आदर्ष मध्य विद्यालय, कल्याणी; कैम्ब्रिज प्रेप पब्लिक स्कूल; जवाहर नवोदय विद्यालय; मुखर्जी सेमिनरी; भगवानपुर हाई स्कूल; जिला स्कूल; न्यू एम.जी.ओ. स्कूल; हरिसभा मध्य विद्यालय; एल.एस. कॉलेज; महिला शिल्प कला भवन; रामेश्वर सिंह महाविद्यालय तथा प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, मोतीपुर के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-27.05.2024 को संग्रहालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत उद्बोधन के माध्यम से संग्रहालय के सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. विमल तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला तथा संग्रहालय द्वारा आम जनमानस विशेष कर विद्यार्थियों को संग्रहालय के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से किये जा रहे कार्यक्रमों के महत्त्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के इतिहास विभाग के प्रो. एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अजित कुमार ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भावी पीढ़ी के लिए धरोहरों को संरक्षित किये जाने में संग्रहालय के साथ-साथ परिवार की बड़ी भूमिका है। विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित डॉ. विजय कुमार शाही ने कहा कि हमें अपने अतीत से सीखने की जरूरत है और अतीत के ही माध्यम से वर्तमान को सवाँरा जा सकता है। कार्यक्रम में श्री शंभू मोहन प्रसाद, श्री संजीव साहू, श्रीमती संगीता साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। चित्रांकन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में वैष्णवी राज को प्रथम, प्रिया भारती को द्वितीय, रोशनी कुमारी को तृतीय स्थान और कनिष्ठ वर्ग में नंदिनी शर्मा को प्रथम, मो० फरहान को द्वितीय, नादरा प्रवीण तथा रानी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विरासत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अंबर कुमार को प्रथम, भावेश कुमार को द्वितीय, तेजस्वी राज को तृतीय स्थान और कनिष्ठ वर्ग में आराध्या आर्या को प्रथम, अभिषेक कुमार को द्वितीय तथा अक्षय कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संग्रहालय द्वारा उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गयीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कार्तिकेय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथियों में अर्जुन कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, विक्रम जय नारायण निषाद, शैलेन्द्र कुमार, राजाबाबू साह, सहित संग्रहालय कर्मी अभिषेक कुमार, करन कुमार, राघवेन्द्र यादव, बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल, गिरिन्द्र मोहन आजाद एवं रंजीत कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.