कोरोना वायरस को लेकर पूरा भारत एकजुट है. हरियाणा के एक गांव ने कोरोना संकट काल में सरकार को दान देने में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. एक-दो लाख नहीं पूरे एक करोड़ रुपए दिए हैं. मैं बात कर रहा हूं फरीदाबाद जिले की मच्छगर ग्राम पंचायत की. पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पंचायत ने इतना बड़ा दान देने का फैसला लिया.
शनिवार को गांव के सरपंच नरेश कुमार ने पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन नयनपाल रावत को मुख्यमंत्री रिलीफ फंड के लिए एक करोड़ की रुपए की राशि का चेक भेंट किया.
विधायक ने बताया कि जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री रिलीफ फंड (को यह चेक पहुंचा दिया जाएगा. अन्य ग्राम पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. आज समूचा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है. ऐसे में मच्छगर गांव ने नया रिकॉर्ड बनाया है. रावत ने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र की जनता ने लॉकडाउन का पूरा पालन किया है. सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर देश के प्रति अपना दायित्व निभा रहा है. यही कारण है कि इस क्षेत्र में एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आया



Leave a Reply