BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का नि’धन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस…

PATNA : बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का नि’धन हो गया है. 77 साल के उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है. देवानंद कुमार 29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे. उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी शोक की लहर दौड़ गई है. बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर के नि’धन पर शो’क संवेदना व्यक्त की है.

देवानंद कुंवर बिहार के अलावे त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे. उन्होंने आज सुबह असम के गुवाहाटी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. 1955 में कांग्रेस के साथ युवा कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति की शुरुआत करने वाले देवानंद कुंवर 1991 में असम सरकार के मंत्री बने.

देवानंद कुमार 2001 में तरुण गोगोई सरकार के अंदर भी मंत्री रहे थे. उनके नि’धन पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी शो’क जताया है.

Input: First Bihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.