Bihar Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी तो राजद से लालू यदाव की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में हैं। वहीं, हाजीपुर से लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान तो राजद के शिवचंद्र राम ताल ठोक रहे हैं। मुजफ्फरपुर में भाजपा से डॉ राजभूषण चैधरी और कांग्रेस से अजय निषाद हैं। सीतामढ़ी में राजद प्रत्याशी डॉ.अर्जुन राय और जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर के बीच मुकाबला होगा। मधुबनी में भाजपा के अशोक कुमार यादव और राजद के मो. अली अशरफ फातमी पर नजर बनी रहेगी।
JDU प्रदेश अध्यक्ष ने डाला वोट, अजय निषाद ने भी किया मतदान
Bihar News Lok Sabha Election 5th Phase Live : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने हाजीपुर में अपना वोट डाल दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर से महागठबंधन प्रत्याशी अजय निषाद ने भी अपना वोट डाल दिया है।
Bihar Voting Live Fifth Phase : नेपाल बार्डर इलाके में सर्वाधिक वोटिंग, बथनाहा में सबसे कम
सीतामढ़ी में लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक 10 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की सूचना है। सुबह नौ बजे तक सुरसंड में 13 प्रतिशत, बथनाहा 2.63 परिहार 9.63, बाजपट्टी में 12.66 सीतामढ़ी 9.45, रुन्नीसैदपुर 9.43 कुल 9.46 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।










Leave a Reply