Breaking News

बाल-बाल बचे चिराग पासवान, धराशायी होने वाला था कई फीट ऊंचा मंच

सीतामढ़ी के नरंगा में चुनावी रैली के दौरान लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान बाल-बाल बच गए। जब चुनावी सभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल जब चुनावी सभा खत्म हो गई तब सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बड़ी संख्या में लोग मंच पर पहुंच गए। नरंगा उत्तरी पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण समेत दर्जनों लोग सभा के अंत में लोजपा में शामिल हुए।

चिराग पासवान ने तमाम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी बीच तरतराहट की आवाज आई और मंच करीब 4 इंच नीचे धंस गया। हालांकि कई फीट ऊंचा मंच पूरी तरह धराशाई नहीं हुआ। इस घटन में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

वहीं चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि देश पर इमरजेंसी थोपने वाले आज लोकतंत्र व संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण पर विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं। असल में लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण को विपक्षी दलों से खतरा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.