Breaking News

गायघाट में तेजस्वी यादव-मुकेश सहनी की जनसभा

दीपक कुमार ।गायघाट

पांचवे चरण में 20 मई को मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर सभी दलों ने अपनी -अपनी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अन्तर्गत कांटा काॅलेज के मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने आम सभा को संबोधित किया। लोगों से महागठबंधन प्रत्याशी अजय निषाद के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर गायघाट राजद विधायक निरंजन राय समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। साथ ही तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने 20 मई को मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन एक-एक मत राजद प्रत्याशी अजय निषाद को देकर दिल्ली भेजने का अपील किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार देश में बनी तो एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा, महिलाओं को एक-एक लाख का सहयोग दी जाएगी।

वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मोदी की सरकार ने संविधान को नहीं मान रहे हैं। किसी की बनी सरकार को गिरा दे रहे हैं, किसी के विधायकों एवं सांसदों को खरीद रहे हैं। इस देश में गरीब,गरीब बना रही है,और अमीर -अमीर बन रहे हैं। इसलिए इंडी गठबंधन को एक-एक मत देकर जिताने का करें। देश में मजबूत सरकार बनाने का काम करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.