Breaking News

बीजेपी के फायरब्रांड नेता का तीखा हमला, कहा – झूठों के सरदार हैं तेजस्वी यादव

पटना: भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने एकबार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है और उन्होंने झूठों का सरदार करार दिया है।

तेजस्वी यादव पर भड़कते हुए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ने सरकार में रहते बिहार के युवाओं को एक नौकरी नहीं दी। वो झूठों का सरकार है। उसके जिम्मे कुल 5 विभाग थे लेकिन एक में भी युवाओं को नौकरी नहीं दे सका। वे अपने विभाग में कितने लोगों को नौकरी दिए, ये बताएं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि वह झूठों का सरदार है। वो जॉब शो क्या करेगा। तेजस्वी यादव तो सिर्फ जंगलराज शो और अपहरण शो कर सकते हैं। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के पास जनता का समर्थन नहीं है लेकिन हमारे पास पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा है। इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों का हमें समर्थन मिल रहा है।

गिरिराज सिंह ने एकबार फिर गांधी परिवार पर भी तीखा हमला किया और कहा कि चुनाव बाद गांधी परिवार यहां से भाग जाएगा क्योंकि उनके पास वोट नहीं है। जनता का सपोर्ट नहीं है। जिसके पास जनता का सपोर्ट नहीं रहेगा, वो भारत में क्या करेगा और भारत से इन लोगों को कोई प्रेम नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.