Breaking News

सुशील मोदी के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रहे थे। जिसके चलते पिछले महीने ही उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। कैंसर की वजह से ही उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव से भी दूरी बना रखी थी। अपनी बीमारी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था। हालांकि इसके 40 दिन बाद ही उनका निधन हो गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत अनला गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भग अगला नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके लेख शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा ५.. अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया और कहा कि वो एक जुझारू राजनीतिक व्यक्ति थे। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.