Breaking News

दिल्ली से रवाना होगा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, पहले आवास और फिर पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरीय नेता सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। 72 साल के सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। पिछले चार दिनों से वह एम्स में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से बिहार ही नहीं देश की राजनीति में शोक की लहर है। भाजपा ने बिहार में आज होने वाले अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। 

आज दिल्ली से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेगा। पटना एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर लाया जाएगा।

अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा कार्यालय, विधान पार्षद होते हुए शव गुलबी घाट पहुंचेगी। यहां पर अंतिम संस्कार होगा। इसमें सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई वरीय नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.