Breaking News

मुजफ्फरपुर: सीबीएसई 10वीं-12वीं में संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शत प्रतिशत बच्चों ने मारी बाजी

मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात स्थित संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दशवी एवं बारहवीं CBSE बोर्ड परीक्षा के परिणाम आते ही स्कुल प्रांगन बच्चे, अभिभावको एवं शिक्षको के खुशी से गुलजार हो गया।

आपको बता दें कि इस वर्ष स्कूल का परिणाम पिछ‌ले वर्ष से भी बेहतर रहा। ऐसा प्रतित होता है कि कोरोना के दुष्परिणाम को पिछे छोड़ बच्चे अपने भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए कृत्संकल्प हैं।

उपस्थित सभी बच्चों एवं अभिभावको ने अपनी खुशी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जाहिर की। साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक प्रमोद कुमार ने कहा कि बच्चे आगे भी इसी प्रकार अपने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करते रहें।अपने अपने माता पिता अपने देश का नाम रौशन करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.