Breaking News

#MUZAFFARPUR : मु’फ्त इलाज और मु’फ्त अनाज देकर गरीबों के लाखों करोड़ों रूपए बचाये : प्रधानमंत्री मोदी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर हो रहे मतदान के बीच धुंआधार तूफानी चुनाव प्रचार में जुटे भाजपा के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं, जहाँ पांचवे चरण में आगामी 20 मई को बिहार की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए NDA प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा व रैली कर जनसमर्थन जुटाने में जी-जान से लगे हैं.

बीते रविवार को पटना में रोड शो के उपरांत सोमवार को वे हाजीपुर में जनसभा को सम्बोधित कर मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पहुंचे और उत्तर बिहार की राजनीती साधते हुए एक बार फिर से कांग्रेस-RJD और इंडि गठबंधन पर हमला बोला.

बाबा गरीबनाथ की धरा को किया नमन

जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले बाबा गरीबनाथ की पावन धरती को नमन करते हुए शहीद खुदीराम बोस, जुब्बा साहनी, पंडित सहदेव जैसे वीर क्रांतिकारियों की धरती पर उपस्थित आमजनों से चिर परिचित अंदाज में “गोड़ लगैछी” कहा. उन्होंने लोगों के आशीर्वाद से BJP NDA सरकार के पक्ष में आंधी चलने और बिहार में जंगलराज वाली पार्टी के चारों खाने चि’त्त होने की बात कही.
उन्होंने कहा की हिंदुस्तान में एक ही आवाज़ आ रही है-“फिर एक बार मोदी सरकार”. कहा की यह चुनाव देश का भविष्य तय करने, देश का नेतृत्व चुनने का चुनाव है. देश की बागडोर किसके हाथों में सौंपे, इसका निर्णय करने का चुनाव है.

कांग्रेस ड’रपोक, क’मजोर और अ’स्थिर

कांग्रेस पर फिर से हमलावर होते हुए उन्होंने ड’रपोक, क’मजोर और अ’स्थिर सरकार बताया और कहा की देश के लोग इनके हाथों में बा’गडोर सौंपना बिलकुल नहीं चाहते. प्रधानमंत्री ने मंच से बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग इतने ड’रे हुए हैं कि उन्हें रात में पाकिस्तान का पर’माणु ब’म दिखाई देता है.
इंडि गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा-यह मुंबई ह’मले पर पाकिस्तान को क्लीन चि’ट देते हैं, सर्जिकल-एयर स्ट्रा’इक पर सवाल उठाते हैं, ऐसा लगता है इंडि गठबंधन ने देश के खि’लाफ किसी से सु’पारी ले रखी है. ऐसे स्वार्थी राष्ट्रहित में क’ड़े फै’सले तक नहीं ले सकते, वे देश को मजबूत नहीं मज’बूर बना कर छोड़ेंगे.

बिहार पूर्वी भारत का ग्रोथ इंजन

उन्होंने पूर्वी भारत में बिहार समेत अन्य राज्यों को विकसित भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बताते हुए बिहार के लोगों का जीवन आसान बनाने की दिशा में आधुनिक कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए नए अवसर का निर्माण, बेहतर कानून व्यवस्था समेत अन्य विकासशील कार्यों के लिए हर दिशा में NDA सरकार को क्रियाशील बताया और कहा कि-“मोदी चारों दिशाओं में एक साथ काम करने का स्वभाव रखता है”.

जंगलराज में थी ज़िन्दगी भ’यानक और ड’रावनी

पीएम मोदी ने मुज़फ़्फ़रपुर और बिहार के लोगों द्वारा नक्स’लवाद का ज’ख्म स’हने की बात कहते हुए कहा की पहले की सरकारों ने नक्स’लवाद को बढ़ावा दिया और इसे आपके ही खि’लाफ इस्तेमाल भी किया. अप’राध-नक्स’लवाद की वजह से बिहार में उद्योग-धंधे चौ’पट हो गए. उन्होंने राजद सरकार पर प्र’हार करते हुए कहा की उनके जंगलराज में ज़िन्दगी कितनी भ’यानक और ड’रावनी थी. शाम ढलते ही लोग अपने घरों में छु’प जाया करते थे. इनके राज में बिहार को कई दशक पीछे ध’केल दिया. कांग्रेस राजद गठबंधन भारत को का’टने में जुटा है समाज को आपस में ल’ड़ाकर वोट बैंक की तु’ष्टिकरण में लगा है.

बढ़ रहा बिहार में निवेश

वही वर्तमान में NDA सरकार में नक्सल प्रभावित जिले तेजी से घट रहे हैं. शांति बहाल हो रही है जिससे उद्योग-धंधे भी चालू रहे हैं, निवेश बढ़ रहा है और निवेश से रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं.

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस-राजद को घे’रा

उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कर्नाटक की वर्तमान कांग्रेस सरकार को क’टघरे में खड़ा करते हुए कहा की एक आदेश पारित कर मुस्लिमों को रातों-रात ओबीसी बना दिया, जिस कारण ओबीसी को मिले आरक्षण के अधिकार में डा’का डालने का काम किया गया और ओबीसी को आरक्षण के लाभ से वंचित कर दिया गया.

लालू यादव-राजद पर साधा नि’शाना

पीएम मोदी ने लालू यादव और राजद पर निशाना लगाते हुए कहा कि- यह चारा वाली पार्टी दलित, महादलित, पिछड़ें अतिपिछड़े, आदिवासियों को मिलने वाला पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है, पर मोदी जा’न की बा’जी लगा देगा पर इनका आरक्षण छिनने नहीं देगा.

बिहार में NDA सरकार ने लाखों नौकरियां दीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि- हमारी प्रतिबद्धता बिहार के युवाओ के सपनो को साकार करना है, बिहार के NDA मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लाखों युवाओं को नौकरियां दी गई हैं केंद्र सरकार ने भी रोजगार मेलों के माध्यम लाखों भर्तियों की योजना को धरातल पर उतारने का काम किया है.

बिहार में आठ मेडिकल कॉलेज स्वीकृत, 60 हजार से ज्यादा सीएससी खुले

इस दौरान बिहार में आठ मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए, 10 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण हुआ है, बिहार में 400 से अधिक जन औषधि केंद्र खुले और राज्य के गाँवों में 60 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर खुले जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुले हैं. देश में लाखों सीएससी खुले हैं जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला है.

महं’गाई डायन खाय जात है

उन्होंने पिछले दस सालों में महं’गाई को कम बताते हुए कहा की पहले यह गण खूब प्रचलित हुआ था की …महं’गाई डायन खाय जात है. 20 हजार कमाने वालों से कांग्रेस सरकार टै’क्स वसूलती थी, पर भाजपा सरकार में 50-60 हजार रूपए कमाने वालों को एक रुपया भी टै’क्स नहीं देना होगा।

गरीबों के लाखों करोड़ों रूपए बचाये

कांग्रेस की सरकार में गृहणियों के लिए रसोई चलाना मुश्किल था, न मुफ्त इलाज न मुफ्त अनाज. पर भाजपा की सरकार ने मुफ्त राशन की योजना से दस लाख करोड़ रूपए गरीबों की जेब में बचे हैं. मुफ्त इलाज में सवा लाख करोड़ रूपए बचाये. 400 की एलईडी बल्ब को 40-50 रुपये कर गरीबों की बिजली बिल के 20 हजार करोड़ रूपए बचाये.

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत

देश की जनता के लिए डबल मुनाफा करने वाली एक और योजना की शुरुआत के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने बताया की इस योजना के तहत आपका बिजली बिल “जीरो” हो जायेगा. इस योजना का नाम “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” है, जिसका पंजीकरण चालू है और ऑनलाइन अप्लाई कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत छत पर सोलर प्लेट लगाने को सरकार 75 हजार रूपए दे रही है, जिससे घर में मुफ्त बिजली का उपयोग करो और बाकी सरकार को बेच मुनाफा कमाओ.

70+ उम्र के बु’जुर्गो का होगा निःशुल्क इ’लाज

तीसरी बार सरकार बनने पर बिहार के हर परिवार के 70 वर्ष से अधिक के बु’जुर्गों के इ’लाज का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी.

बिहार के किसानों को 22 हजार करोड़ मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से किसानों का हित NDA की प्राथमिकता बताते हुए बिहार के लाखों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22 हजार करोड़ रुपयों का भुगतान होने की बात कही और कहा की इससे बिहार की इकॉनमी दौड़ने लगी है. हमारी ही सरकार ने मुज़फ़्फ़रपुर की लीची को जीआई टैग दिया.

मछुआरों के लिए हुए कई कार्य

प्रधानमंत्री ने मछली पालन से जुड़े मछुआरों को मत्स्य सम्पदा योजना के तहत हजारों करोड़ रूपए की मदद देने और मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय, बजट और कई योजनाओं की शुरुआत करने की भी बात कही.

सभा के अंत में उन्होंने बिहार के विकसित होने की राह में रेल, रोड, एयरपोर्ट में तेजी से कार्य पुरे होने की बात कहते हुए मुज़फ़्फ़रपुर से NDA उम्मीदवार डॉ. राजभूषण निषाद और वैशाली लोकसभा से वीणा देवी को विजयी बनाने की बात कही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.