BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी: ज़’बरदस्त आंधी-तूफान के साथ आसमान से गिरे ओले, कुछ ऐसा दिखा सड़कों का हाल…

मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार दोपहर एक बार फिर भीष’ण आंधी-पानी के साथ ओ’लावृष्टि हुई। आसमान में कड़कती बिजली व गि’रते-गि’रते बड़े-बड़े पत्थरों को देखकर आम लोग कांप उठे। गर्मी के इस मौसम में ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होगी। कुछ जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। बादल छाए रह सकते हैं।

फसलों को भारी नुकसान
मौसम की बेरूखी एवं लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में फसलों की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। खासकर गेहूं कि फसल पर इसका ब्यापक असर पड़ा है। बहुत अधिक मात्रा में गेहूं की फसल दौनी के इंतजार में बुरी तरह भींग गई है। सभी प्रखंडों में हुई भारी वर्षा से किसानों के गेहूं और मकई के फसल को काफी नुक’सान हुआ है। किसानों के 50 फीसद से अधिक गेहूं अभी खेत में लगे हुए हैं और बाकी जो खलिहान में रखे हुए थे वह भी पानी में भीग कर खराब हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.